प्रभारी सीएमओ ने अस्पतालों का किया निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - सीएमओ आनंद कुमार ने बघुड़ी, नवानगर और सिकन्दरपुर के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। नवानगर में सफाई व्यवस्था खराब होने पर नाराजगी जताई। लोगों ने सीएचसी में पेयजल की समस्या और डिजिटल एक्स-रे मशीन की मांग की। उन्होंने जन औषधि केंद्र को हटाने का निर्देश भी दिया।

प्रभारी सीएमओ ने अस्पतालों का किया निरीक्षण

सिकन्दरपुर। प्रभारी सीएमओ आनंद कुमार पीएचसी बघुड़ी, न्यू पीएचसी नवानगर तथा सीएचसी सिकन्दरपुर का निरीक्षण किया। नवानगर न्यू पीएचसी पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जतायी। स्थानीय सीएचसी में पेयजल की समस्या से लोगों ने अवगत कराया। इसके साथ ही अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने की भी मांग किया। उन्होंने लैब के पास संचालित जन औषधि केंद्र को हटाने का निर्देश दिया। इस मौके पर डॉ. दिग्विजय, डॉ. रूबी, डॉ. आनंद यादव आदि थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।