ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाबलिया में नहीं थम रही संक्रमण की रफ्तार, 91 और मिले पॉजिटिव

बलिया में नहीं थम रही संक्रमण की रफ्तार, 91 और मिले पॉजिटिव

बलिया में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। जांच में तेजी के साथ ही पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी जबरदस्त उछाल हो रहा है। गुरुवार को आयी रिपोर्ट में 91 नए संक्रमित सामने...

बलिया में नहीं थम रही संक्रमण की रफ्तार, 91 और मिले पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,बलियाThu, 30 Jul 2020 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बलिया में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। जांच में तेजी के साथ ही पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी जबरदस्त उछाल हो रहा है। गुरुवार को आयी रिपोर्ट में 91 नए संक्रमित सामने आए। हालांकि 1109 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी। इस प्रकार अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 1648 पहुंच गयी है। अच्छी बात यह है कि 741 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। लेकिन अबभी 891 केस सक्रिय हैं। इनमें से सिर्फ 66 का इलाज जिले में स्थापित विभिन्न एल-1 अस्पतालों में चल रहा है। 396 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 222 जिला जेल के बंदी या कर्मचारी हैं। 24 का उपचार अन्य जनपदों में चल रहा है।

गुरुवार को आयी रिपोर्ट में शहर के साथ ही बड़ी संख्या में मरीज देहात क्षेत्रों के भी हैं। रसड़ा में भी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। चूंकि बलिया नगर के अलावा रसड़ा नपा क्षेत्र में जांच भी बढ़ायी गयी है लिहाजा पॉजिटिव केस भी बढ़ रहे हैं। रसड़ा कोतवाली में भी तीन पॉजिटिव मिले हैं।

वार्ड नम्बर एक में दो, नया चौक जापलिनगंज में चार, उमरगंज, वार्ड नम्बर चार, कलक्टे्रट कालोनी, बहादुरपुर नयी बस्ती में तीन, जिला जेल में एक, मिश्र नेउरी व शीशमहल के बगल में।

कांस्टेबल के पॉजिटिव आने से थाना में दहशत

सुखपुरा। स्थानीय थाना में तैनात एक कांस्टेबल के कोरोना से संक्रमित पाए जाने पर पूरे थाना परिसर में दहशत है। बेरूआरबारी पीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर एसके सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने थाने पर तैनात सभी जवानों का नाम दर्ज किया और पीएचसी बेरूआरबारी पर सैम्पलिंग के लिए बुलाया।

बताया जाता है कि उक्त कांस्टेबल दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर चले गए थे। उनकी वापसी शुक्रवार को थी। इसी बीच कोरोना से संक्रमित मिलने की सूचना पर उन्हें वहीं सतर्क रहने व सम्पर्क में आए लोगों की जांच कराने का निर्देश दिया गया। उक्त कांस्टेबल का सैम्पल दस दिन पहले दिया गया था।

पूर्वांचल बैंक के शाखा प्रबंधक भी संक्रमित

मनियर। स्वास्थ विभाग की टीम ने गुरुवार को 50 लोगों की सैम्पलिंग की। इसमें पूर्वांचल बैंक के शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर हड़कम्प मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मनियर स्थित सेन्ट्रल बैंक, पूर्वाचंल बैंक व डाकघर मनियर के कर्मचारियों का सैम्पलिंग किया। इसमें जिला मुख्यालय स्थित टैगोर नगर से बैंक ड्यूटी पर आने वाले शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। यह जानकारी डा. अजय सिंह ने दी।

शंकरपुर गांव हुआ हॉटस्पॉट

बांसडीहरोड। शंकरपुर गांव में तेजी से बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या को देखते हुए गुरुवार को डीएम ने इसे हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। पुलिस ने गांव को सील करने के साथ ही शंकरपुर चट्टी को बंद करवा दिया। पिछले दिनों हुई सैम्पलिंग के बाद शंकरपुर गांव में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसे देखते हुए गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। एसआई चंद्रप्रकाश कश्यप ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव को सील कर दिया गया है। लोगों से एहतियात करने की अपील की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें