भारत-त्रिनिदाद मैत्री समूह के सदस्य नामित हुए सांसद

Feb 26, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया, संवाददाता। लोकसभा के सांसद सनातन पाण्डेय को 18वीं लोकसभा की अवधि के

भारत-त्रिनिदाद मैत्री समूह के सदस्य नामित हुए सांसद

बलिया, संवाददाता। लोकसभा के सांसद सनातन पाण्डेय को 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए भारत-त्रिनिदाद टोबैगो संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया गया है। यह नामांकन लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से किया गया। इस संसदीय मैत्री समूह का उद्देश्य भारत और त्रिनिदाद टोबैगो के सांसदों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और संसदीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना है। सांसद की इस नियुक्ति को अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंच पर क्षेत्र और देश का प्रतिनिधित्व मज़बूत होने के रूप में देखा जा रहा है। इस नियुक्ति के लिए सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष व लोकसभा सचिवालय के साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति भी आभार जताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।