Balia News: डाक विभाग जनसेवा की भावना से करता है कार्य : राजीव
Balia News: बलिया के प्रधान डाकघर में राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत मेल्स एवं पार्सल दिवस पर बिजनेस बैठक आयोजित हुई। इसमें एमएसएमई प्रतिनिधियों और डाक ग्राहकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं, पार्सल, बचत योजनाओं, बीमा, आधार, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और डोरस्टेप सेवाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने जनसेवा और विकसित भारत के लक्ष्य में डाक विभाग की भूमिका पर जोर दिया।

Balia News: बलिया। राष्ट्रीय डाक सप्ताह तहत बुधवार को शहर स्थित प्रधान डाकघर में ‘मेल्स एवं पार्सल दिवस’ पर बिजनेस बैठक हुई। इसमें विभिन्न उद्योगों से जुड़े सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के प्रतिनिधियों तथा डाक सेवाओं के ग्राहकों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने कहा कि डाक विभाग सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है। इस विभाग के प्रति लोगों का विश्वास आज भी कायम है। बलिया मंडल के डाकघर अधीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि डाक विभाग लाभ कमाने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि जनसेवा की भावना से कार्य करता है।
विभाग प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने एमएसएमई से संबंधित घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाओं, मेल्स एवं पार्सल, बचत बैंक, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, आधार सेवाओं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक तथा डोरस्टेप सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एपी गोस्वामी, अनिकेत रंजन, सतीश, गोविन्द कन्नौजिया आदि थे।


