अन्नपूर्णा भवन का हुआ उद्घाटन
Balia News - बांसडीह के जितौरा गांव में शनिवार को विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया। इस भवन के आरंभ होने से गांव के 388 परिवारों को राशन वितरण में सुविधा मिलेगी। पहले राशन के लिए लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

बांसडीह। क्षेत्र के जितौरा गांव में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का शनिवार को विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने पूजा पाठ व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अन्नपूर्णा भवन के शुरू होने से गांव के कुल 388 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। विश्राम सिंह ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन बन जाने से लोगों को एक ही स्थान पर राशन मिलने लगेगा, पहले राशन वितरण के दौरान लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस मौके पर भागमनी देवी,दिवाकर यादव, मुन्ना सिंह, अरविंद वर्मा,राजेन्द्र सिंह, देवदत्त यादव, कन्हैया वर्मा, अजय पांडेय, रणजीत यादव, रमेश कुमार, सुलेखा रामचंद्र आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


