ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाप्रदर्शनी में आयुर्वेद का बताया महत्व

प्रदर्शनी में आयुर्वेद का बताया महत्व

अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयोकत्व में रविवार को महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में गंगा दशहरा व गायत्री जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ साहित्यकार...

प्रदर्शनी में आयुर्वेद का बताया महत्व
Center,VaranasiSun, 04 Jun 2017 06:05 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयोकत्व में रविवार को महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में गंगा दशहरा व गायत्री जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ साहित्यकार जनार्दन राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके दौरान पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर दो दिवसीय औषधीय आयुर्वेद ज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी। इसमें गंगा दशहरा, गायत्री जयंती व आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित करने के साथ औषधीय पौधों की जानकारी दी गयी। प्रदर्शनी का समापन सोमवार को होना है। इस दौरान विवेक सिंह, भोला प्रसाद आग्नेय, चन्द्रशेखर उपाध्याय, डॉ. विश्राम यादव, विजेन्द्रनाथ चौबे आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें