Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsIllegal Sand Transport from Bihar Continues Trucks Evade Tolls
भरौली में बढ़ी सख्ती तो चांददियर के रास्ते आ रहे बालू लदे वाहन

भरौली में बढ़ी सख्ती तो चांददियर के रास्ते आ रहे बालू लदे वाहन

संक्षेप:

Balia News - बलिया, संवाददाता। बिहार से लाल बालू लादकर ट्रकों और डम्परों का जनपद में

Jan 07, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बलिया, संवाददाता। बिहार से लाल बालू लादकर ट्रकों और डम्परों का जनपद में बगैर शुल्क जमा किये आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अफसरों ने यूपी-बिहार की सीमा पर भरौली में सख्ती बढ़ाई तो बालू लदे वाहन चालकों ने रास्ता बदल दिया। फिलहाल बिहार के छपरा के रास्ते लाल बालू लादी गड़ियां चांददियर से प्रवेश कर रही है। इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस अफसरों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत भी करा दिया है। बिहार से लाल बालू लादकर बड़ी संख्या में ट्रक-डम्पर जनपद के रास्ते आसपास के जिलों में जाते हैं। इसके लिए कुछ साल पहले पुल के उत्तरी एप्रोच पर शासन की ओर से हाईटेक कैमरा लगाये गये ताकि वाहनों से निर्धारित शुल्क जमा नहीं करने वाले ट्रकों का चालान हो सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि ट्रक चालक पुल पर ही गाड़ियों को खड़ी कर उसके आगे और पीछे के नम्बर प्लेटों को या तो खोल देते है अथवा कपड़ा से ढक देते हैं। 19 सितम्बर को तत्कालिन खान निरीक्षक सुरेश लाकड़ा ने नरही थाने में 34 ट्रकों और डम्परों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। इसके बाद भी चालकों की कारस्तानी नहीं थम सकी। इसके बाद खान निरीक्षक सौरभ कुमार ने 10 नवम्बर को 32 ट्रकों-डम्परों के खिलाफ नरही थाने में एफआईआर कराया। दरअसल बक्सर (बिहार) और भरौली (यूपी) के बीच गंगा नदीं पर निर्मित पुल पर चेक गेट्स के सामने से अंतराज्यीय ट्रांजिट पास (आईएसटीपी) के ही पार कर रही है। इससे हर माह करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने टास्क फोर्स का गठन कर चेकिंग करने का निर्देश दिया। भरौली में चेकिंग होने लगी तो बालू लदे वाहन चालकों ने रास्ता बदल दिया और वह बिहार से चांददियर के रास्ते आने लगे। चंददियर में कैमरा लगवाने की योजना थी, लेकिन वह अब तक मूर्त रुप नहीं ले सका है।