सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और आशा बहू की सेवा समाप्त

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया, संवाददाता। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और आशा बहू की सेवा समाप्त

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और आशा बहू की सेवा समाप्त

बलिया, संवाददाता। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और आशा बहू की सेवा समाप्त की कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर अंकुर कुमार गुप्त तैनात थे। इन पर उच्चाधिकारियों के आदेश अवहेलना, अमर्यादित आचरण और बिना सूचना के अनुपस्थित रहने की शिकायत थी। जिस पर जिला स्वास्थ्य समिति ने संविदा सेवा समापत करने कार्रवाई की है। वहीं रसड़ा क्षेत्र के सराय भारती पीएचसी पर तैनात आशा बहू हीरा सिंह पर गर्भवती महिला के मौत मामले में मृतका के पति की शिकायत पर डीएम द्वारा जांच का आदेश दिया गया था, जिसमें दोषी पाए जाने पर सेवा समाप्त की कार्रवाई की गई है।

इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा में चर्चाएं तेज हो गई है।बांसडीह हिसं के अनुसार क्षेत्र के छोटकी सेरिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात अंकुर कुमार गुप्त की संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है। इन पर स्वास्थ्य विभाग में अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और राजकीय कार्यों के प्रति घोर उदासीनता बरतने की शिकायत थी। इस मामले को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष और जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें इनकी संविदा सेवा समाप्त करने निर्णय लिया गया। शिकायत की जांच में सीएमओ द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि अंकुर गुप्त इसके पहले बैरिया ब्लाक में तैनात थे, वहां भी इनके विरुद्ध अमर्यादित आचरण, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थिति और लगातार उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। ब्लॉक स्तरीय निरीक्षण के दौरान वह बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले थे, जिसका उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया, तो उन्होंने न्यायालय जाने की अमर्यादित टिप्पणी की थी। रिपोर्ट को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। रसड़ा हिसं के अनुसार गर्भवती महिला की मौत के मामले में मृतका के पति की शिकायत पर डीएम ने जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर रसड़ा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायभारती की आशा बहू हीरा सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी है। बताया जाता है कि इलाके के आमघाट (बैजलपुर) निवासी अश्वनी कुमार की गर्भवती पत्नी प्रियांशु को आठ मार्च की रात में प्रसव पीड़ा होने पर परिजन आशा बहू हीरा सिंह से संपर्क किया तो वे उन्हें सीएचसी रसड़ा में न ले जाकर कस्बा में नवीन कृषि मंडी रोड के पास स्थित आयुष हास्पिटल में ले गयीं, जहां पर आशा के माध्यम से 18 हजार रूपए जमा कराए गए। इसके बाद ऑपरेशन थियेटर में एनेस्थीसिया पश्चात महिला प्रियांशु की मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पति अश्वनी कुमार ने डीएम के पास इसकी शिकायत की। इस मामले में शिकायत के आधार पर पीएचसी सरायभारती के प्रभारी चिकित्साधिकारी व सीएचसी रसड़ा के अधीक्षक डॉ. मनीष जायसवाल, डॉ. किशोर सिंह कुशवाहा व विद्यासागर गोंड ने जांच के दौरान दोनों पक्षों को सुनते हुए आशा हीरा सिंह को दोषी पाया। सम्यक विचारोपरांत जिला स्वास्थ्य समिति ने आशा हीरा सिंह की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।