चार रथों पर स्थापित मूर्तियों के साथ निकाली कलश यात्रा

Feb 26, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

Balia News - रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति, हनुमान नगर (चंद्रशेखर आजाद नगर

चार रथों पर स्थापित मूर्तियों के साथ निकाली कलश यात्रा

रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति, हनुमान नगर (चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड नंबर 8) की ओर से गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से जल-कलश यात्रा, मूर्ति भ्रमण, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश व अनाधिवास कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कस्बा में भ्रमण करते हुए यात्रा हनुमान नगर मंदिर स्थान पर पहुंची। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल, पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, व्यापारी नेता हरिश्चंद्र गुप्त, जवाहर प्रसाद, अशोक कुमार सभासद, राजेन्द्र जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि यशवंत सिंह, श्याम कृष्ण गोयल, विनोद गुप्त, अशोक गुप्त, विजय ठठेरा, सुबोध आदि थे। आयोजन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चार रथों पर स्थापित की जाने वाली मूर्तियां व ध्वजाओं से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।

यज्ञाचार्य पंडित राकेश शास्त्री के सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरुवार से हुआ। 27 फरवरी को मंडप पूजन, अग्नि स्थापन, हनुमत स्वाहाकार, मूर्ति स्नान, शैयाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, रत्नाधिवास व घृत-धूपाधिवास व 28 फरवरी को हनुमत स्वाहाकार, मूर्ति स्थापन, मूर्ति न्यास, प्राण प्रतिष्ठा, स्वाहाकार, पूर्णाहुति, आरती, प्रसाद वितरण विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित है। पंचमुखी हनुमान की मूर्ति रसड़ा में पहली बार स्थापित की गई है। मंदिर निर्माण से लेकर मूर्ति स्थापन व सम्पूर्ण कार्यक्रम में संयोजक सुरेश चन्द जायसवाल के नेतृत्व में समिति की टीम लगी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।