दो दर्जन गांवों के आवागमन में ग्रीनफील्ड का ‘अड़ंगा’

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रीनफील्ड सड़क के निर्माण की वजह से क्षेत्र के दो

दो दर्जन गांवों के आवागमन में ग्रीनफील्ड का ‘अड़ंगा’

बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रीनफील्ड सड़क के निर्माण की वजह से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों की एक लाख से अधिक की आबादी को आवागमन में असुविधा होने लगी है। आने वाले दिनों में एक दर्जन से अधिक लिंक मार्ग जो पक्की सड़क हैं, ग्रीनफील्ड के चलते दो भागों में बंट जाएगी। इनका संपर्क क्षेत्र के अन्य सड़कों से कट जाएगा। इसे लेकर ग्रामीण लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को अवकाश के दिन भी ग्रामीण टोला शिवन राय में अंडरपास के लिए धरना पर बैठे रहे।जो लिंक सड़के मुख्य रूप से प्रभावित हो रही हैं, उनमें टोला शिवन राय-ठेकहा मार्ग, टोला शिवन राय-बकुल्हा मार्ग, टोला शिवन राय-टोला नेका राय-इब्राहिमाबाद मार्ग, कर्णछपरा-एनएच 31 मार्ग, धतुरी टोला-बलराम सिंह के डेरा मार्ग, मठ योगेंद्र गिरी-सोनकी भाट मार्ग, रानीगंज मठ-योगेंद्र गिरी मार्ग, टेंगरही-चकिया-कान्ही मार्ग सहित एक दर्जन मार्ग ग्रीनफील्ड के चलते बन्द होने की स्थिति में है।

उक्त सड़कों को चालू रखने के लिए एनएच की ओर से न तो अंडरपास की व्यवस्था की गई है और न ही सर्विस रोड की योजना है । ऐसे में इन गांवों के लोग तहसील या जिला मुख्यालय, खासकर एक गांव से दूसरे गांव कैसे आएंगे, यह बड़ा सवाल है। इस तरह का गतिरोध क्षेत्र में कई स्थानों पर है। इनमें टेंगरही, भोजापुर, सोनबरसा, सोनबरसा ताल, नवका गांव में अंडरपास का निर्माण कार्य हो रहा है। एनएचआई व ग्रीनफील्ड के अधिकारियों ने अन्य सम्बन्धित स्थानों पर अंडरपास का मौखिक आश्वासन दिया था लेकिन अब वे इंकार कर रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।