महादेव को आज लगेगी हल्दी, मटकोड़ की रस्म भी पूरा करेंगे श्रद्धालु
Balia News - 0 13 को संगीत, 14 को होगा भतवान और लावा भुजाई महाशिवरात्रि पर 15 को विवाह का आयोजन बलिया, संवाददाता। ऐतहासिक बालेश्वर मंदिर में वसंत पंचमी को महादेव क

बलिया, संवाददाता। ऐतहासिक बालेश्वर मंदिर में वसंत पंचमी को महादेव के तिलकोत्सव के बाद विवाह के निमित अन्य मांगलिक कार्यों को श्रद्धालु भक्त विधि विधान से एक-एक कर पूरा करने में पूरे जोर-शोर से जुटे हैं। इसी क्रम में 11 फरवरी यानि आज बुधवार को हल्दी और मटकोड़ की रस्म अदायगी होगी। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गाते हुए बालेश्वर मंदिर से निकलेगी और चौक, मालगोदाम रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेंगी, यहां से मटकोड़ की रस्म करेंगी। इसके बाद पुन: बालेश्वर मंदिर पहुंचकर महादेव को हल्दी लगाई जायेगी। बालेश्वर मंदिर प्रबंध कमेटी के डब्लू चौधरी ने बताया कि तिलोकत्सव के बाद से बाबा बालेश्वर के विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
इस क्रम में बुधवार को मटकोड़ के बाद 13 फरवरी को मेहदी कार्यक्रम का आयोजन होगा। वही 14 फरवरी को कुंवरत का भात, लावा भुंजाने आदि की रस्म श्रद्धालु महिलाएं पूरा करेंगी। इसी दिन बाबा का भतवान कार्यक्रम होगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्र पर वैदिक विधि से शंकर-पार्वती विवाह का आयोजन होगा। अबकी बार विवाह के दौरान वाराणसी के ममता टंडन और टीम का कथक नृत्य भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। वैसे वसंत पंचमी के दिन तिलक चढ़ने के बाद से हर दिन मंगल गीतों से मंदिर परिसर गुलजार रहने लगा है। अब सभी को बेसब्री से बाबा के बारात का इंतजार है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



