Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsGrand Success of Babu Manager Singh Marathon in Ballia Promoting Sports Development
जिले के हर ब्लाक में स्थापित होंगे स्टेडियम : गिरीशचंद्र यादव

जिले के हर ब्लाक में स्थापित होंगे स्टेडियम : गिरीशचंद्र यादव

संक्षेप:

Balia News - बलिया में बाबू मैनेजर सिंह मैराथन का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि यह प्रदेश का चौथा मैराथन है। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार खेल को महत्व दे रही है और हर ब्लाक में स्टेडियम बनाने का आश्वासन दिया। युवाओं के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं।

Jan 29, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बलिया। बाबू मैनेजर सिंह मैराथन के मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि यह प्रदेश का चौथा मैराथन है, जो इतनी भव्यता के साथ संपन्न हुआ है। यह बलिया जनपद के लिए गौरव की बात है। आने वाले वर्ष में इसे और भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। कहा कि द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले बाबू मैनेजर सिंह की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। खेल मंत्री कहा कि सरकार ने खेल को महत्व दिया है। गांव-गांव में स्टेडियम तैयार कर खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। भरोसा दिया कि बलिया में खेल से संबंधित जो भी डिमांड होगी, उसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि जिले के हर ब्लाक में स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। साथ ही प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 40 मिनट की खेल प्रतियोगिता अनिवार्य की गई है। प्रदेश में सभी नेशनल पदक विजेताओं को नौकरी दी जा रही है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मेरे मामा मैनेजर सिंह की जयंती पर आयोजित यह मैराथन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। युवाओं के लिए जिले में कई स्तर पर विकास का खाका तैयार किया गया है। भविष्य में यह स्पष्ट दिखाई देगा। प्रदेश सरकार के सहयोग से जिले में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सुदिष्टपुरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सतीश सिंह मनु सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। समापन समारोह का संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया। आयोजन को सफलता से संचालित करने पर एथलीट संगठन के पंकज सिंह को सम्मानित किया गया। आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जयप्रकाश साहू, विजय लक्ष्मी सिंह, टूनजी पाठक, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय आदि थे। प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने सबके प्रति आभार जताया।