Balia News: नागपंचमी पर उत्साह से निकाला महावीरी झंडा जुलूस

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

Balia News: रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। नागपंचमी पर्व पर सोमवार की शाम नगर में चार अखाड़ों

Balia News: नागपंचमी पर उत्साह से निकाला महावीरी झंडा जुलूस

Balia News: रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। नागपंचमी पर्व पर सोमवार की शाम नगर में चार अखाड़ों की ओर से गाजे-बाजे, आकर्षक झांकियों और हनुमान प्रतिमा के साथ महावीरी झंडा जुलूस निकाला। रिमझिम फुहारों के बीच निकले जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और युवाओं ने भाग लिया।अखाड़ा नंबर एक का राजा चौधरी, अखाड़ा नंबर दो का घूरा राजभर, अखाड़ा नंबर तीन का भोला ओझा तथा अखाड़ा नंबर चार का कौशल तुरहा ने नेतृत्व किया। चारों अखाड़ों के सदस्य महावीरी झंडा लेकर एक साथ नगर भ्रमण किए। जुलूस में शामिल मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर बज रहे विभिन्न भक्ति धुनों पर युवा थिरकते जुलूस में चल रहे थे।

जुलूस में चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पाण्डेय, माण्डलु सिंह, पप्पू पाण्डेय, वीरेंद्र गुप्त, राजेश गुप्त, योगेश पाण्डेय, सभासद रुपेश पाण्डेय के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ बैरिया आलोक गुप्ता थाने में बैठकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। एसओ रेवती अनिल सिंह,एसओ सहतवार प्रशांत चौधरी, एसओ दुबहड़ अनुपम जायसवाल पुलिस एवं पीएसी के जवान जुलूस के दौरान तैनात रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलियाBalia News: नागपंचमी पर उत्साह से निकाला महावीरी झंडा जुलूस