Balia News: कोटेदारों को अब 90 की जगह 125 रुपए प्रति कुंतल लाभांश
Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के लगभग 1400 उचित दर विक्रेताओं (कोटेदार) के लिए

Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के लगभग 1400 उचित दर विक्रेताओं (कोटेदार) के लिए यह राहत वाली खबर है। वर्षों पुरानी मांग का संज्ञान लेते हुए शासन ने उनका लाभांश बढ़ाने का निर्णय किया है। अब उन्हें प्रति कुंतल 90 रुपए की बजाय 125 रुपए लाभांश के रूप में दिए जाएंगे। सोमवार को विकास भवन के सभागार में इस सम्बंध में कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस दौरान सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कोटेदारों को दिखाया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि सरकार ने कोटेदारों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी तथा आभार जताया। जिलाध्क्ष ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों का ध्यान रख रही है। इसी क्रम में उचित दर विक्रेताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है। कोटेदार पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे प्रदेश की विकास यात्रा को गति मिल रही है। उन्होंने सभी लोगों से देश और प्रदेश के विकास में सहयोग करने की अपील की। कहा कि प्रदेश में सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार हुआ है और उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
ई-पास प्रणाली के लाभ
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि ई-पास आधारित फीडबैक प्रणाली से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। इसका लाभ सभी को मिलेगा। इस दौरान सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश आदि थे。


