ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाएक बार फिर लाल निशान के पार हुई घाघरा नदी

एक बार फिर लाल निशान के पार हुई घाघरा नदी

बिल्थरारोड। हिन्दुस्तान संवाद एल्गन ब्रिज के अपस्ट्रीम में बाराबंकी से लगभग सात लाख...

एक बार फिर लाल निशान के पार हुई घाघरा नदी
हिन्दुस्तान टीम,बलियाSat, 23 Oct 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

बिल्थरारोड। हिन्दुस्तान संवाद

एल्गन ब्रिज के अपस्ट्रीम में बाराबंकी से लगभग सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने के बाद सरयू (घाघरा) नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान नदी का जलस्तर लाल लाल निशान से ऊपर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की शाम चार बजे जलस्तर 64.360 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.010 से 35 सेंटीमीटर अधिक है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि जारी रहने का पूर्वानुमान किया है। ऐसे में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है।

लाल निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली नदी के तेवर तल्ख हो गए हैं। टीएस बंधे तक नदी का पानी पहुंच गया है। हाहानाला, तुर्तीपार और हल्दीरामपुर रेगुलेटरों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। नदी का पानी गांवों की ओर कूच करने लगा है। तुर्तीपार गांव के निकट पानी पहुंच गया है। सैकड़ों एकड़ फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है। जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो तटवर्ती दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पड़ सकता है।

हिसं सिकंदरपुर के अनुसार घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से दियारे में कई स्थान पर धीमी कटान शुरू हो गयी है। नदी के पुराने छाड़न में पानी भरने लगा है। बाढ़ कम होने से जहां-जहां बालू के टीले बन गए थे, वह सब डूबते जा रहे हैं। दियारों के किसानों ने बताया कि जल स्तर में बढ़ाव ऐसे ही जारी रहा हो बची-खुची फसल भी नष्ट हो जाएगी। उधर, पानी में वृद्धि देख प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। खरीद दरौली घाट पर पक्का पुल का निर्माण कर रही कम्पनी के कर्मचारी अपने सामानों को सुरक्षित करने में जुट गए हैं।

देवपुर मठिया रेगुलेटर के फाटक को कराया बंद

रेवती। घाघरा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के बाद टीएस बंधे पर सिंचाई विभाग के एसडीओ अमृत लाल, जेई रजनी कांत राय अपनी पूरी टीम के साथ अलर्ट रहे। जेई ने बताया कि बंधे की निगरानी के लिए विभागीय कर्मचारियों के साथ ही ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जा रहा है। देवपुर मठिया रेगुलेटर के खोले गए फाटक को भी बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल चांदपुर गेज पर शुक्रवार की शाम नदी का जलस्तर 56.84 मी. है। बीते 24 घंटे में करीब 6 सेमी का बढ़ाव हुआ है। एक-दो दिन में इसे और बढ़ने की उम्मीद है। यहां खतरा बिंदु 58 मीटर है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि टीएस बंधा पूरी तरह सुरक्षित है। जलस्तर की पल-पल की रीडिंग करायी जा रही है। अधिकारियों के साथ कमलेश तिवारी, संतोष सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें