ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाभए प्रकट कृपाला... से गूंजा रामलीला मैदान

भए प्रकट कृपाला... से गूंजा रामलीला मैदान

नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में चल रही लीला मंचन में शनिवार की रात दरभंगा के कलाकारों ने श्रीराम जन्म का मंचन कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। इस दौरान भजन-सोहर व जयकारों से पूरा परिसर भगवान के भक्ति...

भए प्रकट कृपाला... से गूंजा रामलीला मैदान
हिन्दुस्तान टीम,बलियाSun, 17 Sep 2017 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में चल रही लीला मंचन में शनिवार की रात दरभंगा के कलाकारों ने श्रीराम जन्म का मंचन कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। इस दौरान भजन-सोहर व जयकारों से पूरा परिसर भगवान के भक्ति में लीन हो उठा। मंचन का शुभारम्भ ठाकुरजी की आरती व व्यासजी की चौपाई से हुआ। लीला मंचन के प्रथम दृश्य में कलाकारों ने पुत्र के लिए व्याकुल महाराज दशरथ के ऋंगी ऋषि के पास जाना, उनसे पुत्रेष्टि यज्ञ कराने, अग्निदेव द्वारा प्रदत खीर पत्नी को खिलाने का मंचन किया गया। दूसरे दृश्य में भगवान चारों भाइयों का अवतरण का जीवंत मंचन हुआ। कलाकारों ने भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी भजन को लयबद्ध ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। वहीं दर्शकों ने खूब चढ़ावा चढ़ाया। दर्शकों के जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण भक्ति में हो उठा। सोहर-भजन ने बनाया भक्ति का माहौल बलिया। रामलीला मंच पर ज्योंही ही भगवान के अवतरण का दृश्य मंचित हुआ। इसके बाद व्यास ने एक से बढ़कर एक भजन व सोहर गीत प्रस्तुत किया। साथ ही दर्शक महिलाएं भी भगवान से सम्बंधित सोहर (केकर घरे जन्मे राजा रामचंद्र, केकरा घरे कृष्ण जन्मे हो...), ' राजाजी लुटावे खजनवा त रानीजी लुटावेली गहना नू हो...' की प्रस्तुति ने लीला मंचन में चार चांद लगा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें