Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsGanga Path Hosts Gayatri Mata Festival with Vedic Rituals and Yajna
गायत्री माता ही संकटों से दिलाएंगी छुटकारा: रामतपस्या

गायत्री माता ही संकटों से दिलाएंगी छुटकारा: रामतपस्या

संक्षेप:

Balia News - बलिया, संवाददाता। शहर के महावीर घाट गंगा मार्ग स्थित गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा

Jan 02, 2026 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बलिया, संवाददाता। शहर के महावीर घाट गंगा मार्ग स्थित गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव एवं 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को वैदिक मंत्रों एवं भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। शांतिकुंज हरिद्वार की टोली के विद्वान आचार्य रामतपस्या, प्रमोद शास्त्री, अभय सिंह, शिब्बू कुमार व घनश्याम ने गुरु वंदना, गायत्री माता की स्तुति और विभिन्न वैदिक मंत्रों के साथ 33 कोटि देवी-देवताओं का आह्वान कराया। साथ ही विश्व कल्याण, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां दी गई। टोली नायक रामतपस्या ने बताया कि यज्ञ से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मनुष्य के भीतर आत्म भाव जागृत होता है।

पहले दिन गुरुवार की शाम प्रवचन में टोली नायक राम तपस्या ने बताया कि आज मनुष्य अपने अचिंत्य चिंतन का दुष्परिणाम भुगत रहा है। शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सन्तुलन, पारिवारिक सौजन्य, सामाजिक सद्भाव, आर्थिक सन्तोष और आन्तरिक उल्लास की दृष्टि से सभी क्षेत्रों में मनुष्य जाति नई-नई समस्याओं व संकटों से घिर गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए सद्बुद्धि की देवी गायत्री माता की शरण में जाना पड़ेगा। गायत्री शक्तिपीठ पीठ के व्यवस्थापक विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति चार जनवरी को होगी। तीन जनवरी यानि आज शनिवार की शाम दीप महायज्ञ होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;