गंगा भक्तों ने जवहीं घाट पर की सफाई
Mar 03, 2026 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News - बलिया में गंगा भक्तों ने जवहीं घाट पर सफाई अभियान चलाया। रमाशंकर तिवारी ने कहा कि गंगा की निर्मलता के लिए हमें आधुनिकता की दौड़ से बाहर निकलकर प्रकृति की ओर लौटना होगा। उन्होंने जीवन शैली में बदलाव को गंगा के संकट का कारण बताया। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

बलिया। शहर से सटे गंगा पार जवहीं घाट पर मंगलवार को गंगा भक्तों ने सफाई की। इस दौरान गंगा मुक्ति और प्रदूषण विरोधी अभियान के प्रणेता रमाशंकर तिवारी ने कहा कि भारतीय जीवन सैली की प्राचीन निर्मलता प्रत्येक जन मन में बहाल होने पर ही गंगा निर्मल होगी। कहा कि हम सबको आधुनिकता की अंधी दौड़ से आगे निकल कर प्रकृति की ओर लौटना होगा। बदलती जीवन शैली ने गोमुख से गंगा सागर तक गंगा को संकट में डाल रखा है। इस दौरान ब्रह्मदेव चौबे, अभय प्रकाश चौबे, कान्हा दुबे, प्रियम दुबे, राज शर्मा आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



