गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रही अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया में गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था पिछले छह महीने से बंद है। अफसर इसे पोर्टल की गड़बड़ी बता रहे हैं, जबकि अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक बजट के अभाव की बात कर रहे हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं समस्याओं का सामना कर रही हैं।

गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रही अल्ट्रासाउंड की सुविधा

बलिया, संवाददाता। गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड का लाभ करीब छह माह से बंद है। अफसर इसका कारण पोर्टल की गड़बड़ी बता रहे हैं, जबकि अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक बजट के अभाव में योजना ठप होने की बात कह रहे हैं। खैर बात जो भी सही हो असल मायनों में आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को फिलहाल दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ साल पहले सरकार की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की गयी। प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) माडल पर इस योजनों को लागू किया गया। इसके लिए जिला महिला अस्पताल के साथ ही जनपद के सभी सीएचसी-पीएचसी से जुड़े करीब 23 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों से समझौता हुआ।

इसके लिए हर महींने चार दिन एक, नौ, 16 और 24 तारिख को निर्धारित किया गया। उक्त तिथियों को ही गर्भवती महिलाओं का सोनोग्राफी निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर हो रहा था। सूत्रों की मानें तो हर माह करीब एक से डेढ़ हजार महिलाओं को इसका लाभ मिलता था। हालांकि करीब छह माह पहले अचानक यह व्यवस्था बंद हो गयी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना से जुड़े लोगों का कहना है कि दिल्ली से पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह योजना फिलहाल बंद है। हालांकि अल्ट्राकेंद्र संचालकों का कहना है कि बजट के अभाव में इस सुविधा को बंद किया गया है। कब तक शुरु होगी इसका भी अंदाजा नहीं है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।