सीसी नाला का हुआ शिलान्यास
Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News - नगरा के वार्ड नं 5 बलुवा में 25 लाख रुपये की लागत से सीसी नाला का शिलान्यास हुआ। अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय और चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने भूमि पूजन किया। उन्होंने नगर को आदर्श बनाने और विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। इस अवसर पर कई सभासद भी उपस्थित थे।

नगरा। नगर के वार्ड नं 5 बलुवा में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी नाला का बुधवार को शिलान्यास अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय व चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने संयुक्त रूप से किया। इसके पहले दोनों लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि नगर को आदर्श रूप में स्थापित करने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास की मुख्यधारा से नगर पंचायत के अंतिम छोर पर खड़े ब्यक्ति को जोड़ना प्राथमिकता है। इस मौके पर सभासद राजेश पाण्डेय,रामदरश यादव क्रांति,जंग बहादुर यादव,धंनु उपाध्याय, चंदन, मुन्ना आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


