कार में लदी नौ पेटी शराब के साथ चार गिरफ्तार
Balia News - बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने कार में लदी करीब नौ पेटी अंग्रेजी शराब

बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने कार में लदी करीब नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को सीज करने के साथ ही केस दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस के जवान रविवार की रात बैरिया तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एनएच 31 से गुजर रही एक कार को पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर रोक लिया। छानबीन में गाड़ी में लदी करीब दारु के साथ सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी रामकरण कश्यप, सारण (बिहार) के कोपा थाना क्षेत्र के चतरा निवासी रोहित सिंह, टंडवा कोजिया निवासी अमित यादव तथा मांझी निवासी नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि हरियाण नम्बर की कार की जांच के आधार पर सारण (बिहार) के सरन फरीदाबाद के निशा इंटरप्राइजेज पर केस दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दारु को दयछपरा में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से खरीदकर ले जा रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


