अगलगी में 19 बीघे में खड़ी फसल जली
Balia News - बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर चौबिस घंटा के अंदर हुई अगलगी

बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर चौबिस घंटा के अंदर हुई अगलगी की घटनाओं में करीब 19 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गयी। किसानों ने वैकल्पिक संसाधनों से आग पर काबू पाया। कुछ जगहों पर सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।रसड़ा हिसं के अनुसार क्षेत्र के कुरेम गांव में शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे बिजली तार की स्पार्किंग की चिंगारी से लगी आग में दो किसानों की करीब छह बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। साथ ही आसपास के खेतों में गेहूं की डंठल भी आग में जल गए।
आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या ग्रामीण मौके पहुंच गए और इसकी जानकारी पुलिस व अग्निशमन दल को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि गांव में एक किसान के ट्यूबवेल के पास बिजली तार की स्पार्किंग से मुन्ना सिंह और भरत सिंह के खेत में करीब तीन-तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल आग की चपेट में आकर जल गई। आग की लपटें भंयकर रूप धारण कर लिया और आग आसपास के खाली खेतों में भी फैल गई।कई लोगों के खेत में गेहूं का डंठल भी जलने लगी।नवानगर, हिसं के अनुसार इलाके के पंदह गांव में रविवार को बिजली के तार से निकली चिंगारी से आग लग गयी। जब लोगों को इसकी जानकारी होती आग ने पांव पसारते हुए नमूना प्रजापति तथा उनके भाई चंद्रजीत प्रजापति की करीब डेढ़ बीघा गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। धूआं और लपटों को देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। वैकल्पिक संसाधनों से लोगों ने आग पर काबू पाया।रतसर, हिसं के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के बदनपुरा (किरतपट्टी) गांव में रविवार की दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गयी। इस घटना में उसी गांव के किसान विजय प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज खरवार, नागराज, जयनारायण गोंड, शम्भू गोंड, रामदरश यादव, विनोद श्रीवास्तव, मन्नू सिंह, बब्बन सिंह, अभिषेक यादव, मुटुरी यादव आदि की करीब 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गयी। इसकी सूचना पाकर जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक आग से काफी हद तक फसल जल चुकी थी। जवानों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके चलते आग अन्य खेतों को अपने चपेट में नहीं ले सकी। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल अनुज चौरसिया ने नुकसान का रिपोर्ट तैयार किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


