अगलगी में पांच झोपड़ियां जलीं, दो झुलसे
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बलियाबांसडीह के अकोल्ही गांव में सोमवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। श्रीराम और हरेराम राजभर की पांच झोपड़ियाँ जल गईं, जिसमें घरेलू सामान भी था। आग पर काबू पाने के प्रयास में दोनों झुलस गए और उन्हें अस्पताल भेजा गया। इस घटना में एक बकरी की मौत हो गई और अन्य जानवर भी झुलस गए।

बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में श्रीराम राजभर और हरेराम राजभर की पांच रिहायशी झोपड़ियों के साथ ही उसमें मौजूद घर-गृहस्थी का सामान जल गया। आसपास के लोगों ने वैकल्पिक संसाधनों से आग पर काबू पाया। सामान बचाने के प्रयास में श्रीराम और हरेराम भी झुलस गये। उन्हें स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना में एक बकरी की जलकर मौत हो गयी, जबकि भैंस व बकरी झुलस गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


