Balia News: ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी
Balia News: बलिया में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया द्वारा दुबहड़ ब्लॉक के नगवां गांव में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम फसल बीमा, और युवा स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई।

Balia News: बलिया। जिले की अग्रणी सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के बैनर तले आरोह फाउंडेश ने शुक्रवार को दुबहड़ ब्लॉक के नगवां गांव में वित्तीय साक्षरता एवं जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला अग्रणी प्रबंधक सुशील कुमार ने बैंकिंग सेवाओं, बचत, री-केवाईसी तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ साथ किसान क्रेडिट कार्ड योजना में समय से भुगतान करने पर होने वाले लाभों एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि हर्ष सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा प्रत्येक नागरिक को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक शिव कुमार सिंह,वर्धन पाठक, धर्मेंद्र तिवारी, कुसुम पाठक, भुवनेश्वर पासवान, बृजेश पाठक, राकेश सिंह, ज्ञानी शुभम, देवेंद्र आदि काफी संख्या में ग्रामीण थे। संचालन नितेश पाठक ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


