ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संविदाकर्मी की मौत

Feb 16, 2026 02:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - रसड़ा (बलिया) में गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 28 वर्षीय संविदा बिजली कर्मचारी पवन कुमार की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संविदाकर्मी की मौत

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार बाइक की ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार संविदा बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को कब्जा में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उनके मोबाइल के जरिए हुई। गड़वार थाना क्षेत्र के भरतीपुर (ताखा) निवासी व सलेमपुर (नगरा) बिजली पावर पर संविदा पर कार्यरत बिजली कर्मचारी 28 वर्षीय पवन कुमार बाइक से मऊ की ओर से रसड़ा की तरफ आ रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक गढ़िया रेलवे क्रासिंग पार करके मऊ की तरफ जा रही ट्रक (ट्रेलर) में जा भिड़ी। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने ईयरफोन लगा रखा था। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन रोने-बिलखने लगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।