Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsFarmers Struggle as DAP and Urea Unavailable During Peak Season in India
आलू और गेहूं के पीक सीजन में डीएपी-यूरिया का संकट

आलू और गेहूं के पीक सीजन में डीएपी-यूरिया का संकट

संक्षेप:

Balia News - बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। आलू और गेहूं के पिक सीजन में क्षेत्र के किसी

Jan 01, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। आलू और गेहूं के पिक सीजन में क्षेत्र के किसी भी साधन सहकारी समिति पर डीएपी व यूरिया उपलब्ध नहीं होने से किसानों को इसे महंगे रेट पर बाजारों से खरीदना पड़ रहा है। साधन सहकारी समिति कोटवा के सचिव अलीमुद्दीन ने बताया कि क्षेत्र के कोटवा, मधुबनी, हनुमानगंज, श्रीनगर, दयाछपरा, भगवानपुर समेत किसी भी साधन सहकारी समिति पर एक सप्ताह से यूरिया और डीएपी उपलब्ध नहीं है। बैरिया कस्बे के किसान परशुराम वर्मा, भोला वर्मा, मिर्जापुर के बाल्मीकि वर्मा, उदय वर्मा, महेश वर्मा आदि का कहना है कि एक ओर साधन सहकारी समितियों पर डीएपी का रेट 1350 रुपये प्रति 50 किलो पैकेट है, वही बाजारों में यह 16 सौ रुपये प्रति पैकेट बिक रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसानों का कहना हैं कि जब भी आलू और गेहूं का पिक सीजन आता है, समितियों से डीएपी गायब हो जाती है। किसानों की मजबूरी का फायदा बाजार के दुकानदारों को होता है। बताया कि समिति के डीएपी व यूरिया पर उन्हें जितना भरोसा है, उतना भरोसा बाजारों के डीएपी पर नहीं है। रोजाना इस उम्मीद से समिति पर जाते हैं कि उन्हें खाद मिल जाऐगी लेकिन एक सप्ताह से निराश ही हो रहे हैं। इस सम्बंध में सहकारी बैंक के प्रबंधक बम बहादुर सिंह ने बताया कि डीएपी व यूरिया के लिये धन का भुगतान कर दिया गया है। बहुत जल्द क्षेत्र भर के साधन सहकारी समितियों पर डीएपी व यूरिया उपलब्ध हो जाएगी।