Balia News: नदी की कटान रोकने में सरकार विफल: विधायक रिज़वी
Balia News: नवानगर के सिकंदरपुर तहसील में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू हो गया है। विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी ने प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है और इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Balia News: नवानगर। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कई स्थानों पर कटान शुरू हो गया है। इसे लेकर क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी ने रविवार को लिखित बयान में प्रदेश सरकार पर कटान प्रभावित किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार का कटान प्रभावित किसानों से कोई सरोकार नहीं है और उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने बताया कि वह लगातार सरयू नदी की कटान का मुद्दा विधानसभा में उठाते रहे हैं। इसके अलावा संबंधित मंत्री और प्रमुख सचिव (बाढ़) से मिलकर भी कटान की स्थिति से अवगत कराया तथा लिखित रूप से कार्रवाई की मांग की है।
कहा कि पिछले वर्ष सरकार ने कटान रोकने के लिए कुछ धनराशि स्वीकृत की थी, लेकिन वह पर्याप्त नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह कई बार पत्र लिख चुके हैं और हाल ही में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


