डंपर की चपेट में आकर किसान की मौत
Balia News - भरौली (बलिया) में एक किसान, 65 वर्षीय लल्लन राय, रविवार रात डंपर की चपेट में आकर मारे गए। दुर्घटना के बाद चालक भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच कर रही है। घायल किसान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

भरौली (बलिया)। पैदल घर लौट रहे किसान की रविवार की रात डंपर की चपेट में आकर मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भागने में कामयाब हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जा में ले लिया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। नरही थाना क्षेत्र के कोटवां नारायनपुर निवासी 65 वर्षीय लल्लन राय कहीं से पैदल ही घर जा रहे थे। वह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर कोरंटाडीह पुलिस चौकी से कुछ दूर आगे पहुंचे थे। इसी बीच पीछे से जा रहे डंपर ने रौद दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को सीएचसी नरही पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
खबर पाकर गांव-घर के लोग पहुंच गये तथा उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर पिछले कुछ दिनों में आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


