ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाफेसबुक के मित्र ने साथी संग मिलकर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

फेसबुक के मित्र ने साथी संग मिलकर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

Facebook's friend has teamed up with fellow student for wrongdoing

फेसबुक के मित्र ने साथी संग मिलकर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,बलियाSun, 09 Dec 2018 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

फेसबुक के जरिये फ्रेंड बने एक युवक व उसके दोस्त ने स्कूल टूर पर गयी छात्रा को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लखनऊ में हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपितों को दबोच लिया। फिल्मी अंदाज में हुई इस दु:साहसिक घटना को सुनकर सभी हैरान हैं।

बताया जाता है गड़वार थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के 39 बच्चों का पांच दिवसीय टूर लखनऊ गया था। गड़वार थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10 की छात्रा से टूर के अंतिम दिन एक युवक लखनऊ में मिलने पहुंचा। बालिका को अपनी बहन बताते हुए स्कूल शिक्षक से अपने साथ ले जाने को कहा। बालिका ने भी युवक को अपना भाई बताया। शिक्षक ने अकेले भेजने से मना किया तो युवक ने फोन पर किसी महिला को अपनी मां बताते हुए शिक्षक से बात करायी। आश्वस्त होने के बाद शिक्षक ने भी छात्रा को उस युवक के साथ जाने दिया।

इधर, टूर गड़वार वापस आ गया। बालिका के नहीं आने पर परिजनों ने एसपी व गड़वार थानाध्यक्ष को जानकारी दी। थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने तत्काल सर्विलांस की मदद से छात्रा की मोबाइल का लोकेशन लिया। इसके बाद पुलिस टीम लखनऊ भेजकरएक होटल से दोनों युवकों के साथ ही बालिका को बरामद कर लिया। बालिका से पूछताछ व मेडिकल के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवक गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मोहन मिश्र व अनमोल सोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 363, 120बी, व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें