ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाभाजपा का हर बूथ होगा सबसे मजबूत : उपेन्द्र

भाजपा का हर बूथ होगा सबसे मजबूत : उपेन्द्र

भाजपा सोहांव मण्डल के कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रमुखों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय सुरही में...

भाजपा का हर बूथ होगा सबसे मजबूत : उपेन्द्र
हिन्दुस्तान टीम,बलियाFri, 25 Sep 2020 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा सोहांव मण्डल के कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रमुखों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय सुरही में हुई। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस मनोयोग से काम किया है, इसके लिए सभी अभिनन्दन के पात्र हैं। प्रदेश सरकार ने भी इस महामारी से निपटने के लिए देश के अन्य सभी राज्यों से उत्कृष्ट कार्य किया है। पार्टी का लक्ष्य है कि पार्टी को बूथ स्तर पर अन्य दलों से ज्यादा मजबूत बनाना है। हमारा हर बूथ सबसे मजबूत होगा। मंडल प्रभारी के रूप में पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए पार्टी हर समय खड़ी है।

इस दौरान सूर्यदेव राय, नन्दलाल सिंह, नीतू राय, राजेश सिंह, नागेश सिंह, राजू सिंह, बब्बन राय, रणविजय राय, श्याम लाल राय, सुनील राय, शिवानन्द राय, मुखिया सिंह, कल्लू यादव, महेंद्र यादव, दयाल वर्मा, शशिकांत ओझा, समरेन्द्र ओझा, विद्यासागर मिश्र आदि थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भरत राय ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें