Balia News: एनएचआई ने हटवाया अतिक्रमण

हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News: बैरिया क्षेत्र के चांददियर में एनएचआई द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। जमीन अधिग्रहण के बावजूद स्थानीय लोगों ने निर्माण नहीं हटाया, जिसके बाद नोटिस जारी किया गया। पुलिस और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में जेसीबी से निर्माण ध्वस्त किया गया।

Balia News: एनएचआई ने हटवाया अतिक्रमण

Balia News: बैरिया। इलाके के चांददियर के पास पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को एनएचआई की ओर से अतिक्रमण हटवाया गया। इस कार्रवाई को लेकर लोगों में खलबली मची रही। ग्रीन एक्सप्रेस-वे रोड का चौड़ीकरण अभियान चलाया गया। बताया जाता है कि ग्रीनफिल्ड-वे निर्माण को लेकर चांददियर के पास मौजूद कुछ लोगों की जमीन को अधिग्रहण किया गया था। मुआवजा देने के बावजूद उन्होंने पक्का निर्माण नहीं हटाया तो नोटिस जारी किया गया। हालांकि इसके बावजूद वह निर्माण को हटा नहीं रहे थे जिसके चलते उक्त जगह पर काम नहीं हो पा रहा था। नायब तहसीलदार और पुलिस के साथ पहुंची टीम ने जेसीबी से पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलियाBalia News: एनएचआई ने हटवाया अतिक्रमण