विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Balia News - बलिया में विद्युत विभाग के कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता लाल सिंह पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हमलावरों की...

बलिया। अधीक्षण अभियंता (विद्युत) लाल सिंह पर जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली विभाग के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से शनिवार को दोपहर में बिजली विभाग के सर्किल आफिस में अधीक्षण अभियंता पर हुए हमला के दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने तथा असामाजिक तत्वों द्वारा बिजली कार्यालयों, उपकेन्द्रों व सोशल मिडिया आदि पर अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग करने वालों चिन्हित कर कार्रवाई किए जाने की मांग किया। चेतावनी दी कि अगर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन गांधीवादी तरीके से इनकी गिरफ्तारी तक अपना आन्दोलन चलायेगा।
इस दौरान संगठन के सदस्य और पदाधिकारी थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


