ओटीएस: 90 दिनों में 69 करोड़ विभागीय कोष में हुआ जमा
Balia News - बलिया, संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से एक दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी

बलिया, संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से एक दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में चलाए गए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में लगभग 69 करोड़ रुपये की वसूली हुई है, जो 2.7 लाख ओटीएस योग्य उपभोक्ताओं पर 550 करोड़ बकाया के सापेक्ष महज 33 फीसदी है। विभाग की ओर से तमाम प्रचार-प्रसार के बावजूद बेहद कम वसूली से नाराज पूर्वांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक ने जिम्मेदारों से जवाब मांगा है तथा सख्त कार्रवाई कर वसूली का फरमान जारी किया है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो विद्युत विरतण खंड प्रथम में 42 हजार ओटीएस योग्य उपभोक्त थे, इसमें से लगभग 16 हजार ग्राहकों से 17 करोड़ 33 लाख, द्वितीय खंड में 54 हजार बकायेदारों में 16 हजार 300 से साढ़े 16 करोड़, तृतीय खंड में 51 हजार के सापेक्ष 21 हजार ग्राहकों से साढ़े 19 करोड़ तथा चतुर्थ खंड में 60 हजार उपभोक्ताओं में 17 हजार ने 16 करोड़ 99 लाख रुपए जमा कर कर्ज से मुक्ति पा लिया है या किस्त में अदायगी का एग्रीमेंट किया है।
यह लक्ष्य के सापेक्ष बेहद कम वसूली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


