कुएं में गिरकर वृद्धा की गयी जान

Mar 01, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

Balia News - गड़वार के रामपुर असली निवासी 80 वर्षीय कबुतरी देवी की रविवार शाम कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों द्वारा खोजने पर उनकी लाश कुएं में मिली। ग्रामीणों ने लाश को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि महिला की नजर कमजोर हो गई थी।

कुएं में गिरकर वृद्धा की गयी जान

गड़वार। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर असली निवासी 80 वर्षीय कबुतरी देवी की रविवार की शाम कुएं में गिरकर मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि महिला गांव में कहीं जा रहीं थीं। इस दौरान किसी प्रकार वह कुएं में गिर गयी। काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच किसी ग्रामीण की नजर कुएं में उतरायी वृद्ध की लाश पर पड़ी तो खलबली मच गयी। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने लाश को बाहर निकाला और मामले से पुलिस को अवगत कराया।

लोगों का कहना है कि मृतका की नजर कमजोर हो गयी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।