बाइक की चपेट में आकर टहल रहे वृद्ध की मौत
Balia News - मनियर (बलिया) में एक वृद्ध की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 80 वर्षीय विक्रम वर्मा खाना खाने के बाद टहल रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें स्थानीय पीएचसी और फिर मऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।

मनियर (बलिया)। भोजन करने के बाद सड़क किनारे टहल रहे वृद्ध की रविवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। इलाके के पिलूई निवासी 80 वर्षीय विक्रम वर्मा खाना खाने के बाद गांव के सामने मनियर- सिकन्दरपुर मार्ग पर टहल रहे थे। इसी बीच सिकन्दरपुर की ओर जा रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया, जहां के डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें लेकर मऊ के निजी अस्पताल में ले गये। वहां के चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
घर वाले वाराणसी लेकर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद सवार बाइक छोड़कर भाग गया। वाहन को पुलिस ने कब्जा में लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


