पिकअप-बोलेरो की टक्कर में बालक समेत सात घायल
Balia News - नगरा (बलिया) में शनिवार रात पिकअप और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में वृद्ध और बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगरा (बलिया)। पिकअप-बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में शनिवार की रात आठ लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार के खैरा खास गांव के लोग किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। देर रात कुछ लोग बोलेरो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान नगरा- बेल्थरारोड मार्ग पर इलाके के खेमपुर चट्टी के पास सामने से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में बोलेरो सवार60 वर्षीय विजयशंकर, 65 वर्षीय सुरेंद्र, 55 वर्षीय रामबली, 8 वर्षीय करन पुत्र सोहन राजभर, 60 वर्षीय रामाधार राजभर तथा 24 वर्षीय रितेश राजभर घायल हो गए।
वहीं पिकअप चालक 45 वर्षीय रामधर तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जा में लेकर तहकीकात कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


