ई-श्रम कार्डधारकों को मिलेगा तीन हजार मासिक पेंशन
Balia News - बलिया में ई-श्रम कार्डधारकों को 60 वर्ष की उम्र के बाद तीन हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। श्रम मंत्रालय के नए नियमों से साढ़े चार लाख कामगारों को लाभ होगा। पात्रता के अनुसार, 18 से 40 वर्ष के बीच...

बलिया, संवाददाता। ई-श्रम कार्डधारकों को (प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना) 60 साल के उम्र के बाद तीन हजार रुपये महीना पेंशन मिलेगा। श्रम मंत्रालय के नए नियम से जिले के करीब साढ़े चार लाख कामगारों को लाभ मिलेगा। पात्रता के अनुसार यह लोग 18 से 40 वर्ष की आयु में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराए हैं। वैसे जिले में ई-श्रमकार्डधारकों की संख्या 11 लाख 75 हजार है। लेकिन इन्हें अन्य सुविधाएं तो मिलेगी, लेकिन पेंशन के लिए पात्र नहीं है। सभी ई-श्रम कार्डधारकों के मोबाइल नम्बर पर मैसेज आना शुरू हो गया है। असंगठित क्षेत्र के कामगार जनसेवा केंद्र या फिर श्रम विभाग के कार्यालय से सम्पर्क कर ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने के लिए सरकार ई-श्रम कार्ड योजना संचालित की है। इसी कड़ी में कार्डधारकों के लिए एक डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है ताकि समय-समय पर सहायता राशि, दुर्घटना बीमा और पेंशन के साथ ही आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल सके। यह योजना कामगार परिवारों को आर्थिक मजबूती देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा नए नियम लागू होने के बाद इन श्रमिकों अतिरिक्त आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। इस योजना में पंजीकृत श्रमिकों को वित्तीय सहायता उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जायेगी। वहीं 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर श्रमिकों को मासिक पेंशन का प्राविधान किया गया है ताकि वृद्धावस्था में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान किया जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




