जाम की वजह बने ई-रिक्शा
सिकंदरपुर। संवाददाता आदर्श नगर पंचायत में ई-रिक्शा जाम की वजह बन गए हैं।...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बलियाSun, 23 Jan 2022 06:20 PM
सिकंदरपुर। संवाददाता
आदर्श नगर पंचायत में ई-रिक्शा जाम की वजह बन गए हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के दर्जनों की संख्या में चल रहे ई-रिक्शा पर कोई नियंत्रण भी नहीं है। रोजगार के लिए तमाम युवा व छोटे-मोटे रोजगार से जुड़े तमाम लोगों ने बिना किसी प्रशिक्षण के ई-रिक्शा का संचालन कर रहे हैं। आड़े-तिरछे रिक्शा चलाने से जाम की समस्या खड़ी हो रही है। तत्कालीन एसडीएम अभय सिंह ने इन पर नियंत्रण के लिए बाजार के पिकेट पर पुलिस के मुस्तैद रहने तथा रिक्शा संचालन को लेकर निर्देश दिया था। उसका भी अनुपालन नहीं हो रहा है।