अनियंत्रित डंपर से टूटे बिजली के आधा दर्जन पोल, चालक पर केस
Balia News - बलिया। ग्रीनफिल्ड-वे के लिए मिट्टी लादकर जा रहे डंपर से आधा दर्जन बिजली

बलिया। ग्रीनफिल्ड-वे के लिए मिट्टी लादकर जा रहे डंपर से आधा दर्जन बिजली के पोल टूट गये। इससे एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था ठप हो गयी। घंटों की मेहनत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस मामले में विद्युत उपकेंद्र बैरिया के जेई अभिराम प्रणय की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक पर केस दर्ज किया है। विभागीय इंजीनियरों के अनुसार दया छपरा और ग्रीनफिल्ड-वे के बीच अनियंत्रित हुए डंपर कुछ पेड़ों से टकराते हुए एलटी लाइन के आधा दर्जन खम्भों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि इसके चलते दयाछपरा समेत अन्य कई गांवों की सप्लाई बंद हो गयी।
सूचना पाकर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने नया पोल गाड़ने के साथ ही तार खींचकर आपूर्ति बहाल किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


