अम्बेडकर जयंती पर पूरे जनपद में अलर्ट रहेगी पुलिस
Balia News - बलिया, संवाददाता। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर जनपद में जगह-जगह

बलिया, संवाददाता। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर जनपद में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसको लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गयी है। सोमवार को एसपी ओमवीर सिंह ने सभी थानाध्यक्षों से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये बात कर सुरक्षा-व्यवस्था सख्त रखने की हिदायत दी। पुलिस सूत्रों की मानें जनपद में करीब 198 अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित है। इनके से सबसे अधिक रसड़ा में 32 प्रतिमाएं हैं। इसी प्रकार नगरा, बेल्थरारोड, गड़वार, फेफना, चितबड़ागांव, नरही आदि थाना क्षेत्रों में है। जयंती पर दर्जनों जगहों पर कार्यक्रम आयोजित होने वाले है, जबकि कई जगहों से जुलूस आदि भी निकलने वाला है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने सड़कों और भीड़भाड़ वाले जगहों पर पुलिस बल तैनात रखने का निर्देश दिया है।
इसके लिए प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूटों को भी थानों पर भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


