अन्नपूर्णा भवन के लिए कोटेदार ने दान में दी जमीन

Feb 10, 2026 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

Balia News - इनसे सीखें: मीन 0 प्रधान ने ग्रामीणों संग कोटेदार को किया सम्मानित (पिक:02) चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। सोहांव ब्लॉक के बढ़वलिया निवासी कोटेदार धन

अन्नपूर्णा भवन के लिए कोटेदार ने दान में दी जमीन

चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। सोहांव ब्लॉक के बढ़वलिया निवासी कोटेदार धनंजय सिंह ने गांव की सड़क किनारे 535 वर्ग फीट जमीन अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए दान दिया है। उनकी इस नेक पहल से बढ़वलिया गांव में अन्नपूर्ण स्टोर का निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्द ही आठ लाख की लागत से गोदाम का निर्माण होगा। इस पंचायत में सरकारी जमीन नहीं होने से यह योजना अधर में लटकी थी। कोटेदार द्वारा जनहित के इस कार्य की चहुंओर सराहना हो रही है। मंगलवार को प्रधान आशा देवी ने ग्रामीणों के साथ कोटेदार का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

गांव निवासी स्व. अनिरूद्ध सिंह के 48 वर्षीय पुत्र धनंजय ने स्नातक तक पढ़ाई करने के बाद खाद्यान्न वितरण को ही अपनी आजीविका को चुना। लेकिन इधर बीच प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना में सभी पंचायतों में अन्नपूर्णा गोदाम का निर्माण कराया जाना हैं। शासन की ओर से इसके लिए मानक यह रखा गया है कि यह गोदाम वहीं बनेगा, जहां आसानी से सरकारी राशन की गाड़ी पहुंच सके। बढ़वलिया गांव में कहीं सरकारी जमीन नहीं थी। लिहाजा अब तक यहां अन्नपूर्णा भवन का निर्माण नहीं हो सकता था। कोटेदार ने इस महत्वपूर्ण योजना को वापस जाते देख अपनी 424 नम्बर की 535 वर्ग फीट जमीन ग्राम पंचायत को दान कर दी। इसके बाद से गांव में अन्नपूर्णा स्टोर बनने की उम्मीद बढ़ गई है। मनरेगा सेल और पूर्ति विभाग की मानें तो इसी सप्ताह भूमि पूजन कर निर्माण कार्य कराया जायेगा। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, भरथ यादव, रामनारायण सिंह, सत्यनारायण, रामसुरेश सिंह, प्रसिद्ध नरायन सिंह, श्रीराम सिंह, रामविलास तिवारी, विनोद यादव, सुरेन्द्र यादव, सतेन्द्र यादव आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।