महिला ने पति समेत छह पर कराया मुकदमा

Mar 03, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

Balia News - बांसडीह में पिंडहरा निवासी रोशनी ने अपने पति मुन्नीलाल और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने मारपीट और उत्पीड़न शुरू कर दिया। रोशनी का आरोप है कि उसे घर से निकाल दिया गया और पति दूसरी शादी की धमकी दे रहा है।

महिला ने पति समेत छह पर कराया मुकदमा

बांसडीह। इलाके के पिंडहरा निवासी रोशनी की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति मुन्नीलाल राजभर, सास लगनी देवी, ससुर राजपाल राजभर, जेठ मोतीलाल, श्यामसुंदर और राजाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि मेरी शादी 17 अप्रैल 2023 को मुन्नीलाल के साथ हुई थी। विवाद के कुछ दिनों बाद ही ससुराल के लोग मारपीट और उत्पीड़न करने लगे। आरोप लगाया है कि कुछ दिनों पहले ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। कोतवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।