पति और सास पर कराया मारपीट का एफआईआर
Feb 15, 2026 11:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News - गड़वार (बलिया) में ममता देवी ने अपने पति संजय कुमार गोंड और सास दुर्गवती देवी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। ममता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने किसी अन्य लड़की से बातचीत करने पर उसे पीटा और उसकी सास ने भी उसे गालियाँ दीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गड़वार (बलिया)। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और सास के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। इलाके के बिसुकिया निवासी ममता देवी ने पुलिस को बताया है कि मेरा पति संजय कुमार गोंड पुत्र कन्हैया प्रसाद किसी अन्य लडकी से बातचीत कर रहा था। आरोप लगाया है कि जब मैने मना कि तो उसने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि मेरी सास दुर्गवती देवी भी आ गई तथा वह भी मुझे गाली-गुप्ता देते हुऐ मारने-पिटने लगी। आसपास के लोगों ने बिच-बचाव किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


