रेवती में गायत्री ज्योति कलश रथयात्रा का हुआ पूजन
Balia News - बलिया में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकाली गई ज्योति कलश रथ यात्रा ने रेवती ब्लॉक के कई गांवों का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया और लोगों को मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण का संदेश दिया गया। प्रमुख सदस्य यात्रा में शामिल रहे।

बलिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा बुधवार को रेवती ब्लॉक के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह कलश रथयात्रा श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। आज सुबह ज्योति कलश रथ यात्रा डुमरिया, सहतवार, बिसौली, हुसेनाबाद, रघुवर नगर, सुवराहा, कोलकला, चांदपुर नयी बस्ती, भोपतपुर, बिनहा, रेवती, झरकटहा, गायघाट आदि गांवों में पहुंची, यहां पूजन-अर्चन के साथ ही यात्रा में शामिल गायत्री परिजनों ने लोगों से संपर्क किया और मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण का दिव्य संदेश दिया। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर गायत्री परिवार के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ज्योति कलश का पूजन-अर्चन किया गया तथा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्रनाथ चौबे, जिला समन्वयक रवींद्रनाथ पांडे, दिनेश पांडे, सुग्रीव यादव ,अवधेश पांडे, कौशल सिंह ,बबलू सिंह, दिलीप चौरसिया ,संजय सिंह ,बरमेश्वर पांडे, रामकवल पांडे, प्रज्ञानंद, विवेकानन्द सिंह,सुनीता तिवारी आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


