Balia News: अहंकार और लालच मनुष्य का कराते हैं पतन
Balia News: सहूलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन, कथावाचक पं. शीतल प्रकाश महाराज ने राजा परीक्षित के श्राप का उदाहरण दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अहंकार और लालच मनुष्य के पतन का कारण बनते हैं। श्रद्धालुओं ने महाराज का स्वागत किया और उन्होंने विनम्रता और सद्विचार कीimportance पर बल दिया।

Balia News: पूर। क्षेत्र के सहुलाई स्थित सहूलेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन काशी विश्वनाथ धाम से पधारे कथावाचक पं. शीतल प्रकाश महाराज ने राजा परीक्षित के श्राप प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि अहंकार, लालच और दुर्विचार मनुष्य के पतन का प्रमुख कारण बनते हैं। शुभारंभ सुरेश सिंह, वरिष्ठ शिक्षक पंचानन तिवारी, ललित नारायण तथा युवा शिक्षाविद डॉ. शैलेश सिंह शौर्य ने श्रीमद्भागवत भगवान का पूजन एवं पुष्प अर्पित किया तथा कथावाचक पं. शीतल प्रकाश महाराज का माल्यार्पण कर किया। महाराज ने कहा कि राजा परीक्षित का जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणादायी है।
अहंकार और लालच के कारण किए गए कर्मों का दुष्परिणाम उन्हें श्राप के रूप में भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सदैव अहंकार, लालच और दुर्विचारों से दूर रहकर विनम्रता, सद्विचार एवं धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। यही जीवन को सफल और सार्थक बनाने का मार्ग है। इस मौके पर मनोज लाल श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सिंह, दयाशंकर सिंह, विजय शंकर गुप्त, हैप्पी श्रीवास्तव, रामाशीष सिंह, लल्लू राजभर, गुड्डू गुप्त के अलावा गढ़मलपुर, पिपरा, डंडारी, सहरोजा, वीरा-भांटी के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं।


