Balia News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवमय हुए श्रद्धालु
हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News: बलिया में सावन महीने के दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। शिव मंदिरों पर भक्तों ने बेल-पत्र और धतुरा चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। बालेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने भीड़ को संभाला और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी।
सावन के दूसरे सोमवार को शिवमय हुए श्रद्धालु
Balia News: बलिया। सावन महीने के दूसरी सोमवारी पर भृगुनगरी में बोल- बम का नारा गूंज उठा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बेल- पत्र व धतुरा सहित अन्य पूजन सामग्रियां चढ़ाकर भक्तों ने भोलेनाथ को मनाया। सुबह शहर के बालेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। मंदिर के बाहर सड़क तक कतार लगी थी। मंदिर के आस- पास ही पूजन सामग्रियों की दुकानें सजी थी। अन्य मंदिरों पर भी यही हाल रहा। पूजन- अर्चन के लिए दोपहर तक भीड़ लगी रही। भांग, धतुरा, बेलपत्र, कमल का फूल आदि चढ़ाकर भक्तों ने मन्नतें मांगी।
ये भी पढ़ें:Amroha News: सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे
कतार में महिलाओं के साथ ही युवक व युवतियों की भीड़ भी खूब रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिरों के आस- पास इंतजाम किया गया था। पुलिस वाले कतार ठीक कराने के साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखे हुए थे।
ये भी पढ़ें:सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था


