ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाडेरा पर सोये वृद्ध का खून से लतपथ मिला शव, हत्या की आशंका

डेरा पर सोये वृद्ध का खून से लतपथ मिला शव, हत्या की आशंका

रेवती थाना क्षेत्र के छपरा सारिक गांव में डेरे पर सोए वृद्ध का खून से लतपथ शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को...

डेरा पर सोये वृद्ध का खून से लतपथ मिला शव, हत्या की आशंका
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बलियाTue, 01 Nov 2022 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के छपरा सारिक गांव में डेरे पर सोए वृद्ध का खून से लतपथ शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। वृद्ध के हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।

रेवती कस्बा निवासी 72 वर्षीय श्रीकृष्ण राय सोमवार की देर शाम घर से दूर छपरा सारिक गांव में डेरे पर सोने चले गए। मंगलवार की सुबह लगभग 9-10 बजे लोगों ने श्रीकृष्ण राय का खून से लतपथ शव देखा तो पुलिस की सूचना दी। घटना की जानकारी जैसे ही गांव में फैली, हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। वृद्ध की हत्या किस कारण की गई, यह अभी स्प्ष्ट नहीं है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें