
श्रमिक हितों को सुरक्षित करेगा ‘जी राम जी’ योजना
Balia News - बलिया में भाजपा कार्यालय पर प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने जी राम जी योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री मोदी के तहत श्रमिकों के लिए एक बड़ा तोहफा है। इसमें श्रमिकों को 125 दिन काम और साप्ताहिक पारिश्रमिक मिलेगा। मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पहले मनरेगा में भ्रष्टाचार था।
बलिया। शहर से सटे जीरा बस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने हाल में कैबिनेट में पास हुए विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (जी राम जी) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने बताया कि कांग्रेस के समय में मनरेगा आया, लेकिन यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। जी राम जी योजना से कांग्रेस के साथ साथ अन्य विपक्षियों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के जमाने में सिर्फ परिवार व पार्टी का विकास हुआ।
जबकि जी राम जी योजना श्रमिकों को सुरक्षित करने के लिए लाया गया है। इस योजना में श्रमिक को वर्ष में 125 दिन में काम मिलेगा जबकि पहले मनरेगा में 100 दिन काम मिलता था। इस योजना में मजदूर को साप्ताहिक रूप से सीधे उनके खाते में पारिश्रमिक पहुंचेगी। कहा कि कानून सिर्फ कानून नहीं बल्कि भविष्य देता है। इस योजना की मॉनिटरिंग एआई तकनीक और पूरी तरह से मोबाइल से हो सकेगी। अब विपक्ष इसका दुष्प्रचार कर रही है। लेकिन जनता सब जानती है। इस मौके पर विधायक केतकी सिंह, जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, सुरेन्द्र सिंह, आलोक शुक्ल, मनोरमा गुप्त, अरुण सिंह बन्टू, कृष्णा पाण्डेय, नितेश मिश्र, सतबीर सिंह, संतोष पाण्डेय, नितु पाण्डेय ,श्वेता राय, अभिजीत तिवारी आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




