Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsDangerous Curve on Bilthara Road Urgent Need for Speed Breaker to Prevent Accidents
कुशहा भाड़ मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने की उठाई मांग

कुशहा भाड़ मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने की उठाई मांग

संक्षेप:

Balia News - बिल्थरारोड-मधुबन राज्य मार्ग पर कुशहा भाड़ का मोड़ आवागमन के लिए खतरा बन गया है। यहां स्पीड ब्रेकर की कमी से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। कई गांवों के लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं, जिसमें स्कूल जाने वाले बच्चे और श्रद्धालु शामिल हैं। प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की गई है।

Feb 07, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बेल्थरारोड। बिल्थरारोड-मधुबन राज्य मार्ग पर स्थित कुशहा भाड़ का मोड़ इन दिनों आवागमन करने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरे का कारण बनता जा रहा है। इस मोड़ से होकर दर्जनों गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है, बावजूद इसके यहां स्पीड ब्रेकर न होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मार्ग से लिंक यह सड़क भदौरा तरछापार, बीबीपुर, पतनारी , अखोप , गडरिया पूरा सोनाडीह ,कुण्डैल ढाला सहित कई गांवों को जोड़ती है। डीएबी ढाला बंद हो जाने के बाद इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तेज रफ्तार वाहनों के कारण यह मोड़ लगातार दुर्घटनाओं का गवाह बन रहा है। कुशहा भाड़ निवासी एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामाश्रय ‘फाइटर’ तथा संजय राजभर ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक मोड़ पर तत्काल स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि इसी सड़क से होकर कई गांवों के छोटे-छोटे बच्चे रोज स्कूल जाते हैं, जबकि मोड़ से महज 500 मीटर के भीतर प्राथमिक विद्यालय स्थित है। इतना ही नहीं, इसी मार्ग पर 500 मीटर से कम दूरी पर एक शिव मंदिर भी है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।