Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsDadhri Mela Witnesses Huge Crowd on Final Day
ददरी मेला के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, दुकानदार गदगद

ददरी मेला के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, दुकानदार गदगद

संक्षेप:

Balia News - बलिया के ददरी मेला के अंतिम दिन रविवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मेलार्थियों का आना शुरू हो गया। परिवार के साथ आये लोगों ने मेला का भरपूर आनंद लिया, दुकानदारों की बिक्री बढ़ी और मौसम का मज़ा लिया। विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन और मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाया गया।

Dec 07, 2025 11:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बलिया। ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले ददरी मेला के आखिरी दिन रविवार होने के चलते लोगों की खूब भीड़ हुई। सुबह के दस बजे से ही मेलार्थियों का मेला क्षेत्र में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर व गांव से आये लोगों का हुजूम मेला में पहुंचा तो दुकानदारों के चेहरे खिल गए। धुआंधार बिक्री से उनके चेहरों पर मुस्कान साफ नजर आ रही थी। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ पांच नवम्बर से चल रहे ददरी मेला के लिए चौथा व अंतिम रविवार था। छुट्टी का दिन होने से मेले में परिवार संग पहुंचे लोगों ने खूब मस्ती किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मीना बाजार पूरी तरह से गुलजार रहा। मौसम के बदले मिजाज के बीच लोगों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मेले में पहुंचे लोगों ने झूला-चर्खी व अन्य मनोरंजन के साधनों का भरपूर आनंद उठाया। मेले में उतरी भीड़ को देख दुकानदार भी गदगद थे। लोगों ने मेले का आनंद लेने के साथ ही जमकर खरीदारी की। लोगों ने मेले में गुड़ही जलेबी, चाट-छोला तथा दक्षिण भारतीय व चाईनीज व्यंजनों का लुत्फ लिया। मेले में लोगों ने ऊनी कपड़ों की खरीदारी की। लोगों ने मेले में गुड़ही जलेबी, चाट-छोला तथा दक्षिण भारतीय व चाईनीज व्यंजनों का लुत्फ लिया। मेले में लोगों ने ऊनी कपड़ों की खरीदारी की। हैंडलूम पर लोगों की भीड़ देखी गई। स्कूल व कार्यालय बंद होने से लोग परिवार के साथ मेला में पहुंचे। इसके चलते मेले में पूरे दिन चहल-पहल रही। महिलाएं श्रृंगार का सामान व घरेलू सामानों की खरीदारी में लगी रहीं। वहीं बच्चे झूला-चर्खी का आनंद लेने के बाद खिलौने व खेल के सामानों की खरीदारी पर ज्यादा जोर देते रहे। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी चौकन्नी रही। मनचलों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही।